दोहा, 20 नवंबर। क़तर के गृह मंत्रालय (MoI) ने चेतावनी दी है कि नए ट्रैफ़िक क़ानून नंबर 19/2026 के तहत गाड़ी में बच्चों या ऐसे लोगों को, जिन्हें किसी बड़े की देखभाल चाहिए, थोड़ी देर के लिए भी अकेला छोड़ना मना है। मंत्रालय की यह जानकारी द पेनिनसुला ने प्रकाशित की है।
संक्षेप में: अनुच्छेद 71 (पैराग्राफ़ 2) के अनुसार 13 साल से कम उम्र के बच्चे को बिना निगरानी गाड़ी में नहीं छोड़ा जा सकता। नियम तोड़ने पर QR10,000 जुर्माना लगेगा।
किन लोगों पर लागू है?
- 13 साल से कम उम्र के बच्चे।
- क़ानूनी रूप से असमर्थ लोग और विकलांग व्यक्ति।
- ऐसे लोग जिनकी सेहत की वजह से किसी बड़े की निगरानी ज़रूरी है।
- बीमार और बुज़ुर्ग, जो गाड़ी में अकेले सुरक्षित नहीं रह सकते।
क्या करें?
- दुकान, फ़ार्मेसी या पेट्रोल पंप पर “बस एक मिनट” के लिए भी बच्चे को गाड़ी में अकेला न छोड़ें, साथ ले जाएँ।
- ड्राइवर का काम करने वाले भाई भी यह नियम याद रखें, ख़ासकर जब गाड़ी में बच्चे या बुज़ुर्ग सवार हों।
- किसी गाड़ी में बच्चा अकेला फँसा दिखे तो तुरंत इमरजेंसी नंबर 999 पर फ़ोन करें।
- क़तर के दूसरे ज़रूरी नंबर: क़तर के ज़रूरी नंबर।
- नए क़ानून का एक और नियम: 11 ग़लतियों पर गाड़ी ज़ब्त।
स्रोत: The Peninsula, 19 नवंबर 2026 – New traffic law prohibits leaving children, vulnerable individuals without adult supervision
तस्वीर: गृह मंत्रालय, क़तर (The Peninsula के ज़रिए)
आपके पास यूएई या क़तर से जुड़ी कोई काम की ख़बर या जानकारी है? हमें news@khadinews.com पर भेजें।
वीज़ा, नौकरी, CV और खाड़ी देशों में ज़रूरी सेवाओं के लिए Way To Success का ऐप wtsone.app देखें।