2026-10-29, Thursday
ताज़ा

क़तर में न्यूनतम वेतन

आख़िरी बार जाँचा गया: 29 अक्टूबर 2026

संक्षेप में: क़तर में प्राइवेट सेक्टर और घरेलू कामगारों के लिए न्यूनतम वेतन (क़ानून नं. 17/2020, मार्च 2021 से लागू) है: QAR 1,000 बेसिक + कंपनी खाना न दे तो QAR 300 खाना भत्ता + रहने की जगह न दे तो QAR 500 आवास भत्ता।

क़तर का न्यूनतम वेतन

हिस्सारक़म (महीना)
बेसिक वेतन (कम से कम)QAR 1,000
खाना भत्ता — अगर कंपनी खाना न देQAR 300
आवास भत्ता — अगर कंपनी रहने की जगह न देQAR 500
कुल (दोनों न मिलें तो)QAR 1,800

भारत सरकार का “मिनिमम रेफ़रल वेज” (MRW)

भारत सरकार ECR पासपोर्ट वाले कामगारों की भर्ती के लिए हर पेशे का न्यूनतम रेफ़रल वेतन तय करती है। भारतीय दूतावास, दोहा की वेबसाइट पर 56 पेशों की सूची है (16 फ़रवरी 2014 से लागू)। कुछ उदाहरण:

पेशान्यूनतम रेफ़रल वेतन
लेबरQAR 1,500
हेल्परQAR 1,400
मिस्त्री / कारपेंटरQAR 1,680
ड्राइवरQAR 1,950
हेवी व्हीकल ड्राइवरQAR 2,600
हाउसमेडQAR 1,800

सूची के अनुसार खाना और रहने की व्यवस्था इसके अलावा होनी चाहिए। यह सूची पुरानी हो सकती है — ताज़ा जानकारी के लिए दूतावास या eMigrate पोर्टल देखें: दूतावास की सूची (PDF)।

क्या करें?

  • वेतन WPS के ज़रिये क़तर के बैंक खाते में तय तारीख़ से 7 दिन के अंदर आना चाहिए।
  • वेतन कम मिले या रुके तो श्रम मंत्रालय में mol.gov.qa पर ऑनलाइन शिकायत करें या भारतीय दूतावास के लेबर अधिकारी (+974 5509 7295) से बात करें।

यह भी देखें: क़तर ग्रेच्युटी और ओवरटाइम कैलकुलेटर · क़तर के ज़रूरी नंबर

स्रोत: क़तर क़ानून नं. 17/2020, भारतीय दूतावास दोहा (Minimum Wages सूची), Migrant-Rights.org गाइड। ग़लती दिखे तो news@khadinews.com पर बताएँ।