2026-10-29, Thursday
ताज़ा

यूएई में न्यूनतम वेतन

आख़िरी बार जाँचा गया: 29 अक्टूबर 2026

संक्षेप में: यूएई में प्राइवेट सेक्टर के प्रवासी कामगारों के लिए अभी कोई तय न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) नहीं है। 1 जनवरी 2026 से लागू AED 6,000 का न्यूनतम वेतन सिर्फ़ प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले यूएई नागरिकों (Emiratis) के लिए है।

तो वेतन कैसे तय होता है?

  • आपका वेतन आपके MOHRE लेबर कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता है। कंपनी उससे कम नहीं दे सकती।
  • वेतन WPS (Wage Protection System) के ज़रिये बैंक या एक्सचेंज में आना चाहिए।
  • ओवरटाइम और ग्रेच्युटी बेसिक वेतन पर गिनी जाती है — इसलिए कॉन्ट्रैक्ट में बेसिक और भत्ते अलग-अलग ज़रूर देखें।

भारत सरकार का “मिनिमम रेफ़रल वेज” (MRW)

भारत सरकार ECR (Emigration Check Required) पासपोर्ट वाले कामगारों की भर्ती के समय हर पेशे के लिए न्यूनतम वेतन (Minimum Referral Wages) तय करती है। यूएई के लिए ताज़ा सूची भारतीय दूतावास की वेबसाइट और eMigrate पोर्टल पर दी गई है। सूची के अनुसार खाना और रहने की व्यवस्था इस वेतन के अलावा दी जानी चाहिए।

भारतीय दूतावास, अबू धाबी — Minimum Wages पेज · eMigrate पोर्टल

क्या करें?

  • भारत से निकलने से पहले कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी लें और देखें कि वेतन MRW से कम न हो।
  • यूएई पहुँचकर MOHRE कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तख़त से पहले वेतन मिलाएँ — ऑफ़र लेटर से कम हो तो साइन न करें।
  • वेतन रुके या कम मिले तो MOHRE (600 590000, टोल-फ़्री 800 84) या PBSK (800 46342) से संपर्क करें।

यह भी देखें: यूएई ग्रेच्युटी और ओवरटाइम कैलकुलेटर · यूएई के ज़रूरी नंबर

स्रोत: AGBI (जनवरी 2026, Emiratis के लिए न्यूनतम वेतन), भारतीय दूतावास अबू धाबी, यूएई लेबर लॉ 33/2021। ग़लती दिखे तो news@khadinews.com पर बताएँ।